छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संतावन हजार श्रमिकों के खातों में उनचास करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से ट्रांसफर की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के श्रमिकों को पांच रूपये में भोजन उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र खोले जाने और पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू करने की घोषणा की।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की वेबसाइट ‘श्रमेव जयते’ लॉन्च किया। इस वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली के जरिये श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया गया है। इस वेबसाइट में प्राप्त शिकायत का समाधान सात दिन में किया जाएगा, ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक स्थानांतरित हो जाएगा। सम्मेलन में श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर – शून्य सात सात एक – तीन पांच शून्य पांच शून्य पांच शून्य (0771 3505050) जारी किया गया।
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 7:07 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए
