छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल और बायोफोर्टिफाइड फसलों की एक सौ नौ किस्मों को जारी करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें चौंतीस खेत की फसलें और सत्ताईस बागवानी की फसलें शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक धान की ऐसी किस्में तैयार की गई है, जिसमें बीस प्रतिशत कम पानी लगेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा की फसलों की इन नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में धान की उत्पादन क्षमता में और वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर कृषि के क्षेत्र में इस क्रांतिकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है।
Site Admin | अगस्त 12, 2024 7:59 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी को उच्च उत्पादन क्षमता वाली फसलों की 109 किस्मों को जारी करने पर बधाई दी
