मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को 13 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को तेरह माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें से एक माओवादी पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था। माओवादी के कब्जे से पांच किलो के टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशेष कार्यबल-एसटीएफ और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल ने तर्रेम थाना क्षेत्र से तीन और आवापल्ली तथा जांगला थाना क्षेत्र से पांच-पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों में कोसापुनेम जगरगुंडा एरिया कमेटी का सदस्य भी शामिल हैं। इस पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला