छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला आज से शुरू हो गया। ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के रानी तालाब से अभियान की शुरूआत की गई। प्रथम चरण में चालीस तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एसडीएम कोटा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रानी तालाब और कोटा ब्लॉक के ग्राम चंगोरी पहुंचकर तालाब गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने लोगों से इस अभियान में बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की।
गौरतलब है कि जल संरक्षण के लिए जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण का काम किया जा रहा है।
Site Admin | मई 20, 2024 8:14 अपराह्न | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला शुरू