अप्रैल 19, 2024 10:00 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र के कोंडागांव जिले में स्काउट-गाइड के बालक-बालिकाओं ने जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक ले जाने में उनकी मदद की

छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र के कोंडागांव जिले में स्काउट-गाइड के बालक-बालिकाओं ने जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक ले जाने में उनकी मदद की। वहीं, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरिया मतदान केन्द्र में शादी के तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना सभी का कर्तव्य है। इसलिए उन्होंने शादी के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब है कि बस्तर लोकसभा सीट क्षेत्र में कुल चौदह लाख बहत्तर हजार दो सौ सात मतदाता हैं। इनमें करीब सात लाख इकहत्तर हजार महिला और लगभग सात लाख पुरूष मतदाता शामिल हैं। वहीं, तृतीय लिंग के बावन मतदाता हैं।

इस बीच बस्तर क्षेत्र में चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान दलों की वापसी भी शुरू हो गई है। सबसे पहले कोंडागांव जिले के बेचा और कड़ेनार मतदान केन्द्र के अधिकारियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना किया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला