जुलाई 5, 2024 8:19 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के ने आज ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जशपुर जिले के बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जशपुर जिले के बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से हम सबको जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए।