छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इसके बाद वे भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।
अपने संबोधन में श्री हरिचंदन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं और यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया।
विदाई समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
Site Admin | जुलाई 30, 2024 6:54 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई
