जनवरी 23, 2025 7:28 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 महिला सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पांच महिला सहित आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर पांच लाख रूपये और तीन अन्य माओवादियों पर एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।