मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 7:43 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 22 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बीते 4 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए एक और माओवादी की पहचान के साथ ही अब तक कुल सोलह माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। मुठभेड़ में मारे गए पंद्रह अन्य माओवादियों की पहचान की जा रही है। मारे गए माओवादियों में अट्ठारह पुरूष और तेरह महिला शामिल हैं। आज पहचान किए गए माओवादियों में  महिला माओवादी पर पच्चीस लाख रूपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादियों के घायल होने की संभावना जताई है। 

 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बीते चार अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए सात और माओवादियों की पहचान के साथ ही अब तक कुल बाईस माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। मुठभेड़ में मारे गए नौ अन्य माओवादियों की पहचान की जा रही है। मारे गए माओवादियों में अट्ठारह पुरूष और तेरह महिला शामिल हैं। जिन माओवादियों की शिनाख्त की गई है, उनमें एक डी.के.एस.जेड.सी., तीन डी.वी.सी.एम., नौ पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर-छह के सदस्य, दो डी.के.एस.जेड.सी. गार्ड, छह एरिया कमिटी सदस्य और एक एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य कैडर के रूप में की गई है। इन बाईस माओवादियों पर एक करोड़ सड़सठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादियों के घायल होने की संभावना जताई है।