छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज ट्रांसजेंडर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दुर्ग, बेमेतरा और बालोद के ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार और उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉक्टर राजेश पांडेय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि जिले में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रशंसनीय है। इससे आने वाली पीढ़ी में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति समानता की मनोवृत्ति बन सकेगी। कार्यक्रम में ‘‘उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी‘‘ के तहत ट्रांसजेंडर कंचन सेन्द्रे और विकास मेश्राम ने अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 8:03 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज ट्रांसजेंडर दिवस समारोह का आयोजन किया गया