छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 1 माओवादी दंपत्ति सहित 2 अन्य महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन चारों माओवादियों पर 20 लाख रूपये का इनाम घोषित था। जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दंपत्ति पर आठ-आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था और ये रीजनल कंपनी नंबर-दो के सदस्य के रूप में सक्रिय थे। इसके अलावा एक अन्य महिला माओवादी पर तीन लाख और जगरगुंडा एरिया कमेटी की महिला संगठन की अध्यक्ष पर एक लाख रूपये इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
Site Admin | सितम्बर 22, 2024 7:07 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 1 माओवादी दंपत्ति सहित 2 अन्य महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
