अप्रैल 7, 2025 7:32 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आज कुल 31  माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आज कुल 31  माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

    इनमें से तीन माओवादियों ने पर साढ़े चार लाख रूपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

    वहीं, नारायणपुर जिले में भी पांच महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा इन्हें नक्सल पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला