सितम्बर 1, 2024 7:08 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बोंगापार गांव में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बोंगापार गांव में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों ने बीते 30 अगस्त को घर पर बाहर से ताला लगाकर जहर खा लिया। इन सभी को उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की सिम्स में और परिवार के अन्य तीन सदस्यों की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव अपने बेटों के साथ मिलकर ठेकेदारी का काम करते थे और फेब्रिकेशन की दुकान चलाते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।