ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में इन दिनों जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में 19 मई को छत्तीसगढ़ के जशपुर के श्याम प्लेस से बस स्टैंड तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Site Admin | मई 20, 2025 8:08 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के जशपुर के श्याम प्लेस से बस स्टैंड तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
