छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ ग्रामीण मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी-बदरोड़ी के जंगल लकड़ी काटने गए थे, तभी उनका सामना भालू से हो गया। इस दौरान भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। भालू के हमले में घायल दो लोगों को पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
Site Admin | अगस्त 4, 2024 9:35 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भालू के हमले में एक युवक की मौत