मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 21, 2025 10:28 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में कम से कम 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीते करीब 2 दिनों से सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में कम से कम 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 14 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में से एक माओवादी जयराम उर्फ चलपति पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था। यह माओवादी सेंट्रल एरिया कमेटी का सदस्य बताया जाता है। ओडिशा सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।
 
छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि सुरक्षा बलों को गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद, इस क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
 
हमारे गरियाबंद संवाददाता फरहाज मेमन ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। उन्होंने वहां से जानकारी दी है।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है।
 
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों को माओवादियों के खिलाफ मिली सफलता सराहनीय है।