अप्रैल 13, 2025 8:19 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 1 लाख रूपये की इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज 1 लाख रूपये की इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह माओवादी जनमिलिशिया सदस्य और बारसूर एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय थी। आत्मसमर्पण करने वाली माओवादी को राज्य सरकार की नीति के तहत पचास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।