छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। श्री टुटेजा को पुलिस कल मेरठ कोर्ट में पेश कर सकती है।
गौरतलब है कि नकली होलोग्राम बनाने के मामले में अनिल टूटेजा के खिलाफ उत्तरप्रदेश में भी अपराध दर्ज है। इससे पहले, इसी मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया है।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:30 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया