जुलाई 4, 2025 7:27 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग के कुछ जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग के कुछ जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। आज भी राजधानी रायपुर सहित अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। महासमुंद जिले के सरायपाली के रक्शा गांव में बने स्टॉप डैम के पास खड़े एक युवक बारिश की वजह से जमीन धसकने से लापता हो गया है। चौबीस घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव अभियान चला रही। आशंका जताई जा रही है कि युवक मलबे में दबा हो सकता है। स्टॉप डेम के पानी को खाली कराया जा रहा है।