छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रयास विद्यालय को विकसित किया जाए। श्री बोरा ने भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहित लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाईब्रेरी में सभी आवश्यक किताबें और कम्प्यूटर की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान श्री बोरा विद्यालय में जेईई, आईआईटी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी रूबरू हुए। इसके अलावा उन्होंने सड्डू में बाईस करोड़ रूपये से अधिक की लागत से बन रहे 750 सीटर आवासीय एकलव्य भवन का भी निरीक्षण किया।
Site Admin | मई 16, 2024 7:53 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया