मई 23, 2024 7:46 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी और दुर्ग के शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना की तैयारी और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजनांदगांव और दुर्ग संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों के चुनाव परिणाम समेकित करने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उद्घोषक कक्ष और मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी को मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। श्रीमती कंगाले ने पोस्टल बैलेट और ई.टी.बी.पी.एस. के मतों की गणना के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
इस बीच, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुर्ग सर्किट हाउस में चुनाव के दौरान मृत कर्मचारी के परिजन को पंद्रह लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला