जुलाई 12, 2024 7:34 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में एक पत्रकारवार्ता की

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस चौबीस जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश की महिलाएं और आदिवासी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिकों में भय का माहौल है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं।