फ़रवरी 11, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़: एसआईआर के अंतर्गत दावों और आपत्तियों पर सुनवाई 14 फरवरी तक

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी रहेगी। राज्यभर में अब तक जारी किए गए लगभग अंठानवे प्रतिशत नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है।

 

दावों और आपत्तियों पर सुनवाई तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पाए गए आवेदनों का निराकरण कर 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।   

   

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, संबंधित बीएलओ अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।