मार्च 31, 2024 9:15 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुड्डू मेकाम नाम का यह युवक आईईडी विस्फोट में बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे इसी हालत में माओवादियों ने बंधक बनाकर रखा था। बाद में गंभीर अवस्था में उसे छोड़ दिया। फिलहाल इस युवक का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवक के परिजनों को आश्वास्त किया कि वे उनका बेहतर से बेहतर इलाज कराएंगे। उन्होंने माओवादियों से विनाश का रास्ता छोड़कर विकास का मार्ग चुनने की अपील की।