अप्रैल 2, 2024 8:48 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: आगामी 6 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना

छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण आगामी 6 अप्रैल से वर्षा की गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने की वजह से आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।