मार्च 13, 2024 11:58 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में  24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में आयोजित कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए किसानों के बैंक खातों में यह राशि अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला