छत्तीसगढ में नक्सलवाद प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ। मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें देखी गईं। दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक, जबकि अन्य क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।