मार्च 19, 2024 8:27 अपराह्न

printer

छत्‍तीसगढ में आदिवासी संभाग बस्‍तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 2 माओवादी मारे गए

छत्‍तीसगढ में आदिवासी संभाग बस्‍तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 2 माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सी.आर.पी.एफ और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने दंतेवाड़ा जिले के पूरेंगेल-गामपुर के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान किरंदुल इलाके में माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना स्‍थल से दो माओवादियों के शव और दो हथियार बरामद किये गये।