छत्तीसगढ के रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान और कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि बीते सत्रह अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन वी. एल. संतोष ने आगामी छह महीने तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इसी के मद्देनजर बाईस से चौबीस अगस्त तक जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वहीं, छब्बीस से अट्ठाईस अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला होगी।
भाजपा की कार्यशाला और बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद थे।