सितम्बर 6, 2024 8:28 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने ‘ऑनलाइन आर.टी.आई वेब पोर्टल’ का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों के लिए ‘ऑनलाइन आर.टी.आई वेब पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् आवेदनों को प्रस्तुत किया जा सकता है और उन्हें रियल टाईम ट्रैक किया जा सकता है। इसके माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् लगने वाले शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। इस आर.टी.आई. वेबपोर्टल के माध्यम से किसी भी स्थान से सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा।

शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने कहा कि यह आनलाईन पोर्टल पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस वेबपोर्टल का उद्देश्य सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने एक साथ तीन सौ से अधिक न्यायिक कर्मचारियों को पदोन्नत भी किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला