नवम्बर 11, 2025 8:11 पूर्वाह्न

printer

छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर और तापमान में कमी होने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति का अनुमान व्यक्‍‍त किया है। अगले तीन से चार दिन तक दक्षिण हरियाणा और उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में सामान्‍य से दो से चार डि‍ग्री तक कमी आयेगी।

 

देश के पूर्वोत्‍तर हिस्‍सों में भी अगले दो से तीन दिनों में न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है। मौसम विभाग ने केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले दो दिन तक गरज के साथ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह सात बजे औसत वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 419 दर्ज किया गया।