छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने कल बीजापुर जिले से 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया। माओवादियों के खिलाफ जिला रिज़र्व गार्ड और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अभियान में बासागुडा से दो, गंगलूर से छह और जंगला से आठ माओवादियों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
Site Admin | सितम्बर 3, 2025 8:21 पूर्वाह्न
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले से 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया
