जनवरी 26, 2026 1:32 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

छत्तीसगढ़ में राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राष्‍ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बरसों तक छत्तीसगढ़ ने माओवादी हिंसा की यातना झेली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने माओवाद से निपटने के लिए एक सुनियोजित रणनीति अपनाई गई है। सरकार ने नक्सलियों के पुनर्वास की नई नीति तैयार की।

पिछले दो वर्षो में ही ढाई हजार से अधिक नक्सलियों ने संविधान में आस्था प्रकट कर आत्मसमर्पण किया है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस वर्ष मार्च महीने तक बस्तर की धरती से माओवाद को पूरी तरह से समाप्त करने का संकल्‍प लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्‍ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली ।