छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले में आज नौ माओवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया। इनमें सात महिलाएं हैं। इन माओवादियों पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम था।
माओवादियों ने रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के समक्ष समर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई हथियार भी सौंपे। पुलिस के अनुसार ये माओवादी राज्य के सीतानाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ नगरी, मैनपुर और गोबरा क्षेत्र में सक्रिय थे। उन पर कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप था।