मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2023 8:01 पूर्वाह्न | छत्तीसगढ़-मतदाता सूची

printer

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची जारी की गई

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है और राज्य के सभी मतदान केंद्रों में प्रदर्शित कर दी गयी है। राज्य में 18 लाख से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
 
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जो विशेष अभियान चलाया गया, उसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में 7 लाख 19 हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। अब राज्य में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार से अधिक मतदाता हो गए हैं। छत्तीसगढ़, देश के ऐसे कुछ राज्यों में शामिल है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले अधिक है। हाल ही में जारी मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। वहीं, पुरूष मतदाता करीब 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार हैं।

राज्य में वर्तमान में 18 से 20 आयु वर्ग के ऐसे करीब 18 लाख 68 हजार मतदाता हैं, जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या करीब 1 लाख 86 हजार है।