जनवरी 4, 2025 8:36 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    राजधानी रायपुर में आज संवाददाताओं से बातचीत में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना की जांच के लिए ग्यारह सदस्यीय विशेष जांच दल – एसआईटी का गठन किया गया है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर पहली जनवरी से लापता थे। कल देर शाम  एक स्थानीय ठेकेदार के परिसर में बने सेप्टिक टैंक से उनका शव बरामद किया गया।