छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज नौ महिलाओं समेत 15 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों पर 73 लाख रुपये का इनाम था।
आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के राज्य समिति सदस्य विकास भी शामिल हैं। विकास पर पच्चीस लाख रुपये का इनाम था। माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस को चौदह हथियार सौंपे। इनमें तीन एके-47 राइफलें, दो एसएलआर, दो इंसास राइफलें, चार डॉट थ्री नॉट थ्री राइफलें, एक बारह बोर की बंदूक और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार ये माओवादी लंबे समय से बालांगीर-बरगढ़-महासमुंद डिवीजन में सक्रिय थे।