फ़रवरी 6, 2026 10:00 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा के पास मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए

भामरागड़ तालुका में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के पास फोडेवाड़ा गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सीनियर कमांडर प्रभाकर समेत सात माओवादी मारे गए। 3 फरवरी को शुरू हुई इस गोलीबारी में सी-60 कमांडो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल- सी.आर.पी.एफ. और त्वरित कार्रवाई बल की टीम शामिल थीं। प्रभाकर, एक डिविजनल कमेटी का सदस्य था, उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था और वह तेलंगाना के कामारेड्डी का रहने वाला था। सुरक्षा बलों ने मौके से तीन ए.के.-47 राइफल, एक स्वचालित राइफल और एक 303 राइफल बरामद कीं। इस संयुकत अभियान में सी-60 का जवान दीपक चिन्ना माडवी शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।