छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय बस्तर डिवीजन के दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ के जनजातीय बस्तर डिवीजन के दंतेवाड़ा से परिवर्तन  यात्रा का शुभारंभ किया। पार्टी के राज्‍य प्रभारी ओम माथुर ने प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर से यात्रा को रवाना किया।

यात्रा का दूसरा चरण शनिवार से शुरू होगा। यात्रा इस महीने की 28 तारीख को बिलासपुर में सम्पन्न होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

इन यात्राओं का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न मोर्चों पर राज्‍य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को दर्शाना है। छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला