मार्च 14, 2026 9:09 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हुआ आदि परब महोत्सव

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदि परब महोत्सव कल से शुरू हो गया है। जनजातीय समाज के इस दो दिन के उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार शामिल हैं। इस वर्ष आदि परब महोत्सव का विषय है- परम्परा से पहचान तक। महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। आज महोत्सव का समापन हो जाएगा।