छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक यह अभियान जारी रहेगा। कल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बल के वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया था, जिसमें आठ जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे।
Site Admin | जनवरी 7, 2025 3:26 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक को दी श्रद्धांजलि
