मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 13, 2024 7:57 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिला और उन्होंने रामलला से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री अपने साथ प्रभु श्रीराम के लिए उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण स्थित माता शबरी के पवित्र धाम के मीठे बेर और पानी लेकर गए थे। श्री साय ने प्रभु श्रीराम को छत्तीसगढ़ का विष्णुभोग चावल, सीताफल, विशेष रूप से तैयार करवाई गई मिठाइयां, अईरसा और करी लड्डू का भोग चढ़ाया। साथ ही प्रभु श्रीराम की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी अर्पित किए।