जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आठ माओवादियों पर करीब 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों को उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला, नादपल्ली और मल्लेम्पेंटा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों पर उसूर-नादपल्ली मार्ग पर आईईडी लगाने का आरोप है।