सितम्बर 22, 2023 8:18 अपराह्न | CHHATISGARH NEWS TODAY | Chhattisgarh | RAIPUR NEWS

printer

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की टीम सर्चिंग के लिए थाना जांगला और नैमेड़ के सीमावर्ती गांव कैका, दूरधा, मोसला की ओर निकली थी। इस बीच, दूरधा के जंगल में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।