छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के एक दल ने कल पूर्वी सिक्किम के थेगु गांव का दौरा किया, जो वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम -वीवीपी का एक हिस्सा है। इस गांव की आबादी 200 से अधिक है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों ने पत्रकारों को गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। यह टीम आज मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात करेगी। बाद में सेवोके रंगपो रेलवे परियोजना का दौरा करेगी।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 6:08 पूर्वाह्न
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के एक दल ने पूर्वी सिक्किम के थेगु गांव का दौरा किया, जो वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का एक हिस्सा है