छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के माओवादी कमांडर मल्लेश और सदस्य रानू पोडियाम ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि माओवादी कमांडर मल्लेश ने एके-सैंतालीस रायफल के साथ छोटेबेठिया कैंप में आत्मसमर्पण किया। वह काफी समय से कांकेर और नारायणपुर जिले में सक्रिय था।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 7:24 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में माओवादी कमांडर मल्लेश और सदस्य रानू पोडियाम ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया