छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने आज राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नुक्कड़ और जनसभा का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद में आयोजित भरोसा यात्रा में शामिल हुए। वहीं, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और रायगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर और कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग और बिलासपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत कोरबा और जांजगीर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया रायपुर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में इस यात्रा का नेतृत्व किया।
News On AIR | अक्टूबर 2, 2023 8:06 अपराह्न | Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा निकाली
