जनवरी 21, 2025 9:35 अपराह्न

printer

छत्‍तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों के एक अभियान में 18 माओवादी मारे गए

छत्‍तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों के एक अभियान में 18 माओवादी मारे गए हैं। इस अभियान में नक्‍सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्‍य जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। इसके ऊपर एक करोड़ रुपए का ईनाम था।

छत्‍तीसगढ़ के अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक-नक्‍सल अभियान, विवेकानंद सिन्‍हा ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ के गारियाबंध जिले और ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के सीमाई इलाकों में अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी होती रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला