छत्तीसगढ़ के बलोदाबाजार जिले में इस्पात कारखाने में हुई दुर्घटना में छह श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना कारखाने के धूल नियंत्रण कक्ष में विस्फोट के कारण हुई। घायलों को बिलासपुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने इस्पात संयंत्र सील कर दिया है।