दिसम्बर 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न

printer

छत्‍तीसगढ़: आज से शुरू हो रहा है विधानसभा का सत्र

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की चार बैठकें होंगी और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्‍य सभा के पूर्व सदस्‍य गोपाल व्‍यास और अविभाजित मध्‍य प्रदेश की विधानसभा के पूर्व सदस्‍य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद चालू वित्‍त वर्ष के लिए दूसरा पूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।